आधुनिक सुविधाओं से लैस गितांजली होटल का उदघाटन
मऊ जनपद में एक नीजि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची टीवी एक्टर सारा खान ने कहा कि भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आज नगर के सहादतपुरा स्थित एक होटल का फीता काटकर उद्घाटन करते समय महिलाओं की सुरक्षा पर बङी बात कही। बताते चले कि सारा खान बिग बाॅस, नागिन और विदाई जैसे मशहूर टीवी सीरियलों में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।
आज मऊ जिले में वह एक नीजि कार्य़क्रम के तहत होटल गीतांजली का उद्धघाटन करने के लिए पहुँची थीं इस दौरान पत्रकार वार्ता में सवाल का जबाव देते हुए कहा कि भारत देश में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। यहां के लोगों की अपनी सोच बदलना बहुत जरुरी हैं। मुझे इतना ज्यादा डर नही लगता कि मुझे कही पर भी कुछ हो जायेगा। मैं अपने आप को सु
रक्षित महशूस करती हूँ, लेकिन छोटे घरों की जो लङकी और औरतें हैं जिनके पास सोर्स और सुविधाएं नही हैं, तो उनके
लिए प्राॅब्लम बहुत ही ज्यादा हैं। इसलिए हर इंसान को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी पङेगी। तभी हमारा भारत देश सुरक्षित होगा। जो लोग बात करते हैं कि महिलाएं सुरक्षित नही हैं, तो हम सब लोगों को मिलकर महिला की सुरक्षा के प्रति प्रण लेना चाहिए और महिलाओं के लिए कुछ न कुछ अच्छा जरुर करना चाहिए।
एच एन आजमी